Planets Name In Hindi-English (ग्रहों के नाम हिंदी-इंग्लिश में)

Planets Name In Hindi-English (ग्रहों के नाम हिंदी-इंग्लिश में)

In this article, we are going to learn about many things related to the solar system. If we think about the universe, solar system and planets etc. and know how big they are, then it seems as if we humans are not even equal to a particle in this universe or solar system.

Planets Name In Hindi-English (Graho Ke Naam)

Planet English NamePlanet Hindi Name
Mercury (मर्करी)बुध (Budh)
Venus (वेनस)शुक्र (Shukra)
Earth (अर्थ)पृथ्वी (Prithvi)
Mars (मार्स)मंगल (Mangal)
Jupiter (जुपिटर)बृहस्पति  (Brahspati)
Saturn (सैटर्न)शनि (Shani)
Uranus (युरेनस)अरुण (Arun)
Neptune (नेप्‍च्‍यून)वरुण (Varun)

What is solar system In Hindi (सौरमंडल क्या है)

सूर्य के चारो ओर चकर लगाने वाले या उपस्थित ग्रहों, क्षुद्र ग्रहों, धुमकेतुवों, उल्कवों तथा अन्य सभी आकाशीय पिंडो का समूह या परिवार को सौर मंडल कहते हैं। सूर्य कोई ग्रह नही है बल्कि यह एक तारा है और सूर्य को सौर मंडल का मुखिया माना जाता है।

What is the planet in Hindi (ग्रह क्या है)

सूर्य या किसी अन्य तारे के चारो ओर परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिंड को ग्रह कहा जाता है। किसी भी ग्रह में निम्न विशेस्तायें होती हैं- ये सूर्य के चारो ओर परिक्रमा करते हैं, इनके प्रयाप्त मात्रा में गुरुत्वाकर्षण बल होता है।

सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं

सभी ग्रहों की दुरी, तापमान, द्रब्यमान, क्षेत्रफल आदि अलग अलग होते हैं। अब हम सभी ग्रहों के बारे में जानते हैं-

1. Mercury (बुध)

  • Mercury या बुध सौरमंडल का सबसे छोटा और सूर्य के सबसे नजदीक ग्रह है।
  • इस ग्रह पे वायुमंडल का अभाव है इसलिए यहाँ पे जीवन संभव नही है।
  • यह सुबह और शाम को दिखाई देता है।
  • सर्वाधिक दैनिक तापान्तर 600°C इसी ग्रह का है।
  • सूर्य से बुध ग्रह की दुरी 57.91 million km है और इसे सूर्य की परिक्रमा करने में 88 दिन लगते हैं।
  • Mercury एक चटानी ग्रह है जिसके कोर में काफी मात्रा में लोहा है।
  • इस ग्रह के सतह अन्य ग्रहों के सतह से काफी अलग है और यहाँ की पथरीली जैसी सतह पे सल्फर और क्लोरीन जैसी तत्व जादा मात्रा में पाए जाते हैं.
  • देखने में यह ग्रह डार्क ग्रे यानि गहरे भूरे रंग का दिखाई देता है
  • बुध ग्रह पे दिन का तापमान 427°C तथा रात का तापमान – 173°C  होती है।
  • इसका कोई उपग्रह नही है।

2. Venus (शुक्र)

  • Venus या शुक्र ग्रह सौरमंडल में सूर्य से दूसरा सबसे नजदीक ग्रह है।
  • यह अन्य ग्रहों के विपरीत पूर्व से पश्चिम दिशा में घूमता है।
  • शुक्र ग्रह चन्द्र के बाद रात में चमकने वाला दूसरा सबसे चमकदार ऑब्जेक्ट है।
  • सूर्य से इस ग्रह की दुरी 108.2 million km है।
  • इसे सूर्य की परिकर्मा करने में 225 दिन का समय लगता है।
  • Venus सूर्य की परिक्रमा 1,26,077 KM/Hour की औसत गति से करता है।
  • इस ग्रह का कोई उपग्रह नही है।
  • शुक्र ग्रह के वायुमंडल में 90 से 95% Carbon dioxide गैस है।
  • यह सबसे गर्म तथा सबसे चमकीला ग्रह है। इसका तापमान लगभग 462°C तक रहता है।
  • यह पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है।

3. Earth (पृथ्वी)

  • सूर्य से दुरी में पृथ्वी तीसरे स्थान पे आती है और इसे नीला ग्रह भी कहते हैं।
  • पृथ्वी को अपनी धुरी पर एक चकर पूरा करने में 24 घंटे का समय लगता है जबकि सूर्य के चारो ओर एक चकर लगाने में 365 दिन का समय लेती है।
  • पृथ्वी की आकृति जियोड (Geoid) है।
  • इसका अक्ष ध्रुवीय व्यास है 12715 KM तथा भूमध्यरेखीय व्यास 12756 KM है।
  • पृथ्वी का 71% भाग जलीय है तथा 29% भाग स्थलीय है। अर्थात पृथ्वी के 71% हिस्से पे पानी है और 29% हिस्से पे स्थल है जिसमे हम मनुष्य और अन्य जीव जंतु, पशु पक्षी आदि रहते हैं।
  • सूर्य से पृथ्वी तक प्रकाश पहुचने में 8 मिनट 18 सेकंड का समय लगता है।
  • पृथ्वी एकमात्र ग्रह है जहाँ पे जीवन है।
  • पृथ्वी से चंद्रमा की औसत दुरी 384000 KM होती है।
  • पृथ्वी का एक ही प्राकृतिक उपग्रह है जिसे हम चंद्रमा में नाम से जानते हैं।
  • पृथ्वी की उम्र की बात करे तो यह 4.543 billion साल पुराणी हैं।
  • सभी ग्रहों की तरह पृथ्वी भी सूर्य की परिक्रमा करती है।

4. Mars (मंगल)

  • Mars यानि मंगल ग्रह सूर्य से चौथे स्थान पे है और ये सौरमंडल का दूसरा सबसे छोटा ग्रह है।
  • इसे Red planet भी कहते हैं क्योकि इसका धरातल जंग लगे लोहे की तरह दीखता है।
  • मंगल ग्रह पे एक विशाल ज्वालामुखी है जिसका नाम Olympus Mons है।
  • इसके दो उपग्रह है दिमोस और फोबोस जबकि हमने ऊपर पढ़ा, पृथ्वी की एक ही उपग्रह है चन्द्रमा।
  • डिमोस सौरमंडल का सबसे छोटा उपग्रह है।
  • मंगल शुखा और धुलदार ग्रह है, कई बार तो की इस ग्रह पे विशाल धुल भरा तूफान महीनो तक चलते रहता है।
  • मंगल ग्रह को रात में नंगी आखो से भी देखा जा सकता है।

5. Jupiter (बृहस्पति)

  • Jupiter यानि बृहस्पति ग्रह सूर्य से पाचवा ग्रह है और ये सौरमंडल में सबसे बड़ा ग्रह है।
  • इसका ग्रह का द्रब्यमान पृथ्वी की डुलना में 300 गुना ज्यादा है।
  • बृहस्पति ग्रह का व्यास यानि Diameter 1,40,000 Km है जो पृथ्वी के व्यास का लगभग 11 गुना है।
  • इसका वायुमंडलीय दाब सूर्य की तुलना में एक करोड़ गुना अधिक है।
  • सूर्य  की तरह जुपिटर का अधिकांश हिस्सा Hydrogen और Helium से बना है इसके अलावा Ammonia, Methane और पानी का भी कुछ अंस है पर ये बहुत कम मात्रा में है।
  • इसके 63 उपग्रह हैं जिनमे गेनीमेड सबसे बड़ा है।
  • यह तारा और ग्रह दोनों के गुण से युक्त है क्योकि इसके पास स्वयं की रेडियो उर्जा है।

6. Saturn (शनि)

  • Saturn यानि शनी सूर्य से छठा ग्रह है और यह जुपिटर (बृहस्पति) के बाद सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
  • सूर्य से इसकी दुरी 1.434 billion km है।
  • इसे गैसों का गोला या गैलेक्सी समान ग्रह भी कहते हैं।
  • अब तक इसके 60 उपग्रह का पता लगाया जा चूका है। टाईटन शनि का सबसे बड़ा उपग्रह है।
  • शनि अंतिम ग्रह है जिसे आँखों से देखा जा सकता है।
  • यह पृथ्वी के जैसा ठोस नहीं है बल्कि गैस से बना है। यह 94% Hydrogen, 6% Helium और कुछ अंस Methene और Ammonia से बना है।
  • शनि ग्रह का व्यास 1,16,460 KM है।
  • इसके मध्य रेखा में चारो ओर 7 विकसित वलय हैं जो सामूहिक रूप से गुरुत्वाकर्षण के कारन इसके परिक्रमा करते हैं।

7. Uranus (अरुण)

  • Uranus यानि अरुण सूर्य से सांतवा ग्रह है और यह सूर्य से 2.871 billion KM की दुरी पे है।
  • इसका खोज विलियम हरसिल ने 1781 ई. में किया था।
  • इसके सभी उपग्रह पृथ्वी के विपरीत दिशा में परिभ्रमण करते हैं।
  • इस ग्रह के उपरी वातावरण में तापमान काफी ठंडा होता है।
  • देखने में Uranus नीला  दिखाई देता है क्योकि इसके वातावरण में काफी मात्रा में मीथेन मौजूद है।
  • इसका द्रब्यमान पृथ्वी की द्रब्यमान का लगभग 14.5 गुना है।
  • शनि के समान इसमे भी वलय हैं जिनकी कुल संख्या पांच होती है। इनके नाम है- अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और एप्सिलान।
  • यह अपने अक्ष पे दक्षिणावर्त घूमता है।
  • इसे लेटा हुवा ग्रह भी कहा जाता है।
  • इस ग्रह पर भी हाइड्रोजन, हिलियम, मीथेन और अमोनिया जैसी गैसे पाई जाती है।

8. Neptune (वरुण )

  • Neptune यानि वरुण सूर्य से आठवा और सबसे दूर ग्रह है।  सूर्य से इसकी दुरी 4.495 billion KM है।
  • Neptune का वातावरण लगभग 80% हाइड्रोजन और 19% हीलियम से बना है। इसके अलावा इसमे थोड़ी मात्रा में पानी और मीथेन भी मिलता है।
  • इस ग्रह की खोज 1946 ई. में जर्मन खगोलविग जोहान गाले ने की थी।
  • इसके 13 उपग्रह हैं जिनमे त्रिटान और मैरिड प्रमुख हैं।
  • इसका द्रब्यमान पृथ्वी की द्रब्यमान का 17 गुन्ना है।

दुरी के आधार पर ग्रहों का आरोही क्रम – बुध > शुक्र > पृथ्वी > मंगल > बृहस्पति > शनि > अरुण > वरुण

द्रव्यमान के आधार पे ग्रहों का आरोही क्रम – बुध > मंगल > शुक्र > पृथ्वी > अरुण > वरुण > शनि > बृहस्पति

error: Content is protected !!